News Addaa WhatsApp Group

निकिता की हत्या से गुस्से में देश, आखिर कब मिलेगा इंसाफ?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2020  |  9:38 AM

994 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
निकिता की हत्या से गुस्से में देश, आखिर कब मिलेगा इंसाफ?

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में लव जेहाद का शिकार हुई हरियाणा की बेटी निकिता का अंतिम संस्कार हो गया है. मेवात क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर मचे बवाल के बीच परिवार वालों ने भरे मन से अपनी बेटी को आखिरी विदाई दी. गुस्साए परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-मथुरा नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था. वहीं मृतक लड़की के भाई नवीन तोमर ने बताया कि हत्या का आरोपी तौसीफ कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का भतीजा है. ये रसूखदार लोग हैं. उन्हें पूरा पॉलिटिकल सपोर्ट है. निकिता के भाई ने कहा कि दो साल पहले भी उसने मेरी बहन को परेशान करने की कोशिश की थी, पुलिस में शिकायत भी हुई लेकिन ये रसूखदार लोग हैं, हम डर गए और पंचायत के सामने समझौता कर लिया.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

लड़के की मां ने बनाया निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव

मृतक छात्रा निकिता के पिता का दावा है कि आरोपी की मां भी पिछले दो साल से बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही थी और वह कई दफा उनकी बेटी को फोन करके उसे धर्म परिवर्तन के लिए कहती थी, जिससे मेरी बेटी काफी परेशान होती थी.

बल्लभगढ़ की बेटी को कब मिलेगा इंसाफ?

इस बीच बल्लभगढ़ के निकिता हत्याकांड के दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. अदालत ने मामले में आगे की जांच के लिए मांगी गई पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी.

‘निकिता ने मना किया तो तौसीफ ने मार दिया’

जांच में पता चला है कि निकिता की हत्या से पहले निकिता और तौसीफ की बातचीत हुई थी. सूत्रों के मुताबिक तौसीफ लगातार निकिता पर घर से भाग कर शादी करने का दबाव बना रहा था और निकिता इस बात से इनकार कर रही थी.

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking