News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ: दूल्हे ने लगाया दुल्हन बदलने का आरोप, घरातियों ने पिता और दूल्हे को बनाया बंधक !

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2020  |  2:52 PM

1,463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ: दूल्हे ने लगाया दुल्हन बदलने का आरोप, घरातियों ने पिता और दूल्हे को बनाया बंधक !

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे आई बारात में दूल्हा दुल्हन बदले जाने का आरोप लगा शादी से मुकर गया।जिसपर घरातियों ने पिता संग उसे बंधक बना खातिरदारी कर दी।सुबह सुलह समझौते के बाद शादी की रस्म पूरी हुई।
थाना क्षेत्र के विरईठ गांव मे राजेंद्र गुप्ता के घर महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलीया गांव से इंद्रजीत के लडके मुकेश की मंगलवार शाम को बरात आई थी।दरवाजे पर वर पक्ष के लोगो की जमकर स्वागत भी किया गया।देर रात को जब दुल्हन रुपमति से दुल्हा मुकेश शादी करने गया तो वह दुल्हन को बदलने का आरोप लगा शादी करने से मना कर दिया लिसके बाद शादी नही करने से नराज वधु पक्ष के लोगो ने दुल्हे की जमकर धुनाई कर दी बीच बचाव करने आये पिता को भी गुस्साए लोगो के कोपभाजन का शिकार होना पडा। दुल्हा व उसके पिता को पुरी रात बंधक बनाया रखा।बुधवार सुबह जब सभ्रांत लोग एकत्र हुये तो पंचायत के माध्यम से दुल्हा बंधक मुक्त हुआ और दुल्हन से शादी किया।पंचायत मे मौजूद पंच संजय राय का कहना है कि दुल्हा दुल्हन से शादी करने से अचानक मना कर रहा था।जिसको लेकर थोडा तू तू मै हुआ है।आज सुबह शादी पंचायत के माध्यम से कराया गया है।इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में आया है,पुलिस मौके पर जांच के लिए गई हुई है।किसी तरफ से यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking