News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: ट्रैक्टर-ट्राली औऱ टेम्पू में भिड़ंत,एक की मौत छः घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2021  |  10:10 AM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: ट्रैक्टर-ट्राली औऱ टेम्पू में भिड़ंत,एक की मौत छः घायल

पिपरा बाजार/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पर लक्ष्मीपुर गाँव के समीप सोमवार की रात बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और बारात लेकर जा रही एक टेम्पो मे टक्कर हो गयी।इसमे 6लोग घायल हुए ,इनमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी ।शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और घायलो को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले जाया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

सोमवार रात में रामकोला थानाक्षेत्र के पथरदेवा डूमरभार नटवा गाँव से बाराती टेम्पो से हनुमानगंज थानाक्षेत्र के जोकहिया जा रहे थे,इसी दरम्यान लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टेम्पो की टक्कर हो गई।जिसमें टेम्पो में सवार शैलेश 20साल निवासी पथरदेवा की मौत हो गई और पाँच लोग घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा भेजवाया।जहाँ चिकित्सक ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया।शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना से मृतक के घर मे कोहराम मचा है। खुशी का माहौल गम मे बदल गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking