News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: तीन बच्चे के पिता ने अपने पत्नी व सास -ससुर के साथ साले पर लगया यह आरोप, आप भी पढ़े

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2021  |  3:31 PM

1,171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: तीन बच्चे के पिता ने अपने पत्नी व सास -ससुर के साथ साले पर लगया यह आरोप, आप भी पढ़े

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरगहा निवासी एक तीन बच्चों के पिता ने अपने सास,ससुर व साले पर अपने पत्नी व बच्चों को गायब करने तथा साजिस के तहत स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर प्रताणित करवाने का आरोप लगाते हुए जरिये रजिस्ट्री पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।
उक्त गांव निवासी गणेश पुत्र परमहंश जरिये रजिस्ट्री पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर निवासी चन्द्रिका की पुत्री बन्दनी से हुई जिससे दो बच्चे व एक बच्ची भी है।मेरी पत्नी अपने मायके वालों के प्रभाव में आकर उल्टा सीधा कृत करती रही जिससे आपसी मन मुटाव हो गया।मेरे ससुराल वाले मेरी पत्नी को चढ़ा बढ़ा कर मुझे परेशान करने के उद्देश्य से न्यायल में भरण पोषण का मुकदमा दाखिल कर दिया जिसमें 8-9 माह पहले समझौता हुआ तब से हम एक साथ रह रहे है।डर के मारे मैं उसके किसी कृत्य का विरोध नही करता था।बीते जनवरी माह में मेरे ससुराल वाले कहने लगे कि बहुत दिन हो गया दो चार दिन के लिए उसे लेकर यहाँ आइए तो मै बीते 24 जनवरी को अपनी को पत्नी ससुराल छोड़ कर वापस अपने घर आ गया।पुनः 25 जनवरी को मेरी पत्नी वच्चो सहित मेरे घर आ गई तथा 26 जनवरी को जब मैं काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था तो वह अपना तथा घर का कीमती सामान लेकर वच्चो सहित वापस चली गई।मैं घर आकर उसकी काफी खोज बीन किया लेकिन वह नही मिली इसी बीच मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे ससुराल वाले मुझे प्रताणित करने के उद्देश्य से नेबुआ नौरंगिया थाने में प्रार्थना पत्र दिए है।मेरे ससुराल वाले मुकदमेबाज व दबंग किस्म के है तथा मुझे जान माल की धमकी भी दे रहे है।उनसे परेशान हो कर मैं आपको घटना की सूचना दे रहा हू आप अपने स्तर से उक्त प्रकरण की जांच करा मेरी पत्नी तथा बच्चों को मुझे दिलवाने तथा ससुरालियों पर उचित कार्यवाई करने की कृपा करें।

आज की हॉट खबर- 25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध...

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking