News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: “दुबई” कमाने गए युवक का शव घर आया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 29, 2020  |  6:03 PM

2,236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: “दुबई” कमाने गए युवक का शव घर आया!

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा 

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा मिश्रान टोला में विदेश कमाने गए युवक का शव घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहाँ मृतक की पत्नी व नाबालिक बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है वही इस दर्दविदारक घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।
उक्त गांव निवासी राम औतार कुशवाहा के चार बच्चों में सबसे छोटा पुत्र मुन्नीलाल उम्र लगभग 35 वर्ष घर की माली हालत सुधारने के लिए एक वर्ष पूर्व विदेश”दुबई”कमाने के लिए गया हुआ था पर नियति को कुछ और ही मंजूर था।बिगत एक सप्ताह पूर्व काम के दौरान ही उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना परिजनों को दो दिन पूर्व मिली परन्तु घर के पुरुष उक्त घटना को महिलाओं से छुपाए रखे पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद मृतक का शव घर पहुचते ही पूरे घर मे कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का हाल यह है कि वह इस सदमे को बर्दाश्त नही कर पा रही है और छड़ प्रतिछड़ बेहोस हो जा रही है उसकी दशा देख ढाढ़स बढ़ाने वाले भी अपना होश खो दे रहे है।
मृतक अपने पीछे पत्नी सीता उम्र लगभग 32 वर्ष तीन नाबालिक बच्चे दिव्या”14″ वर्ष,ज्योति”12″वर्ष तथा पंकज”9″वर्ष छोड़ गया है।ऐसे में इनकी सारी जिम्मेदारी मृतक के बूढ़े पिता पर आ गई है।वही मृतक के अन्य तीन भाई काफी लंबे समय से पिता व मृतक से अलग रहते है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking