नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। स्थानीय बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज पिपरा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना यू पी 112 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम एसआई अनिल कुमार चौधरी तथा एसआई आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमे श्रीपाल गौर व उनके टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक,जागरूकता गीत के साथ साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से यू पी 112की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में का०भगवती यादव,महिला का०खुशबू मौर्य ने भी बच्चों को अपने सम्बोधन में यूपी 112 की उपयोगिता के विषय मे बिस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों को डायल 112 कीट तथा बच्चों को नं 112 कैप प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण,मिशन शक्ति की बात भी की गई।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण संजय गौतम,भूपेन्द्र पाण्डेय,निमेष मिश्र,चंद्रभूषण पाण्डेय,धनंजय कुमार,नितिन कांबोज,विष्णु चौबे,रतन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में हिंदी प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…
कुशीनगर ब्यूरो: भीषण गर्मी और नौतपा के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश के…
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…