News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: डीआईजी राजेश मोदकऔर एसएसपी विनोद कुमार सिंह समेत इन आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  8:43 PM

1,893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: डीआईजी राजेश मोदकऔर एसएसपी विनोद कुमार सिंह समेत इन आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!

उत्तर प्रदेश में तैनात दर्जन भर आईपीएस अधिकारियों को नए साल के जश्न से पहले ही केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद प्रमोशन का तोहफा मिला है।अभी कुछ दिनों पूर्व भी आईजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला था। आज देर शाम हुई डीपीसी में 2003 बैच के आईपीएस अफसरों को डीआईजी से आईजी और 2007 बैच के आईपीएस अधिकारियों को एसएसपी से डीआईजी का प्रमोशन मिला।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

डीआईजी से आईजी बने यह अधिकारी

उत्तर प्रदेश में तैनात जिन 2003 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उनमें DIG गोरखपुर मोदक राजेश,डीआईजी Prosecution विनय कुमार यादव, DIG EOW हीरा लाल,DIG PTS संजय कुमार,DIG PTC शिव शंकर सिंह,DIG देवीपाटन रेंज राकेश सिंह और DIG बरेली रेंज राजेश पाण्डेय का नाम शामिल है।

एसएसपी से डीआईजी बने यह अधिकारी

उत्तर प्रदेश में तैनात जिन 2007 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उनमें SSP वाराणसी अमित पाठक, SP कुशीनगर विनोद कुमार सिंह, SSP गोरखपुर जोगेन्द्र कुमार, SP 1090 वीमेन पॉवर लाईन रवि शंकर छवि, SP टेक्निकल सर्विस प्रतिभा अम्बेडकर, DCP नोयडा नितिन तिवारी, SP सिक्योरिटी डॉ सुनील गुप्ता,SP EOW अशोक कुमार, SP SCRB अनिल कुमार सिंह का नाम शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking