News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर◆गर्भिणी गौहत्या मामले में भाजपा ने कड़ी कारवाई को लेकर पुलिस को सौपा ज्ञापन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2021  |  8:38 PM

1,825 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर◆गर्भिणी गौहत्या मामले में भाजपा ने कड़ी कारवाई को लेकर पुलिस को सौपा ज्ञापन.।

पालघर।  जिले के बोईसर थाना अंर्तगत शहर पूर्व धनानीनगर में गर्भिणी गौ हत्या मामलें को लेकर भाजपा बोईसर मंडल की ओर से अविलंब दोषियों पर कठोर कारवाई की मांग को लेकर बुधवार की शाम बोईसर पुलिस स्टेशन प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...


ज्ञापन सौपने के पश्चात मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला संगठन महासचिव संतोष शि.जनाठे ने गौहत्या को बेहद घृणास्पद करार देते हुए भविष्य ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए दोषियों पर कठोर कारवाई समेत सख्त सजा की मांग किया है।समय रहते कारवाई नही होने पर सड़क पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी देते पुलिस से घटना में शामिल पेशेवर लोगों पर नकेल कसने की दरख्वास्त किया है।
ज्ञापन देने वाले भाजपा बोईसर मंडल के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सदु.वडे़, जिला सचिव प्रशांत आ.संखे, बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे, मंडल महासचिव आशिष संखे, कृपाल सिंह रावत,उत्तर भारतीय मोर्चा (भाजपा) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी राम केवट, बोईसर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल संखे, मंडल सचिव जयशंकर नायर सम्मिलित रहे।


बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह ने गौ हत्या पर कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त करते इसे जघन्य अपराध बताया है। गौहत्या बंद करने की कोशिश में लगी बजरंग दल इस घटना के बाद चुप नही बैठने वाला है कहते हुए प्रशासन से ठोस कारवाई सुनिश्चित करने को कहा है।


राईट वे सोशल फाऊंडेशन की संस्थापक/अध्यक्षा सपना(दीदी) पाठक ने गर्भिणी गौहत्या को संगीन जुर्म बताते बेहद क्रूर मानसिकता वाला बताया है। उन्होंने ठोस कारवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
मिली जानकारी के तहद विगत सोमवार 15/16 नवंबर की रात बोईसर थाना अंतर्गत धनानीनगर
(कृष्णा नगर) के रात में बंद रहने वाले एक छोटे से तबेले में आठ माह की गर्भिणी गाय की कुछ अज्ञात पेशेवर बदमाशों ने हत्या कर शरीर के टुकड़े करके विक्री के लिए उठा ले गये थे।
मालूम रहे कि घटना की जानकारी मंगलवार को पुलिस को मिलते ही फौरन जरूरी कारवाई शुरू करते हुए शांति एवं सुरक्षा को लेकर कड़े पुलि बंदोबस्त कर लिया गया। बोईसर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गौहत्या प्रतिबंधक कानून के तहद मामला दर्ज कर लिया है। बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे ने बताया है कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। दोषी कोई भी हो बख्शे नही जायेंगे.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking