News Addaa WhatsApp Group

पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन क्लब की ओर से दी गयी श्रद्धांजलि.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2021  |  12:16 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन क्लब की ओर से दी गयी श्रद्धांजलि.।

◆अच्छी पुलिसिंग के लिए बोईसर पुलिस को केसीएन क्लब ने किया सम्मानित.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। सेवाभावी संस्था केसीएन क्लब की ओर से मुंबई के 26/11 की 13 वीं बरसी पर 26 नवंबर शुक्रवार को मुंबई के 26/11 की हुई आंतकी हमले में जान की बाजी लगाकर मुंबई को बचाने के प्राणप्रण पुलिसकर्मियों की वीर शहादत की याद में सेवा भावी संस्था केसीएन क्लब की ओर से औद्योगिक शहर बोईसर में आयोजित “शहादत को सलाम” कार्यक्रम के जरिए भाववीनी श्रद्धाजंलि देते हुए कोटि कोटि प्रणाम किया गया।
केसीएन क्लब की ओर से शहादत की बरसी पर अच्छें पुलिसिंग के लिए बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे व पुलिस नाईक दादा शिंदे समेत अन्य पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पथ पर निरंतर अडिग बने रहने के लिए प्रशस्तिपत्र, सम्मान चिन्ह,शाँल व श्रीफल भेंटकर पुरस्कृत किया गया।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

●पिता जिसके रक्त ने उज्जवल किया कुलवंश माथा.।
माँ वहीं जो दुध से इस देश की रज तौल आयीं.।।●
मालूम रहे कि विगत 13 वर्ष पूर्व 26.11.2008 को ना-पाक इरादों से साजिशतन हत्यारों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एकाएक श्रृखंला बद्ध तरिके से हमला बोल दिया था।गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से दहलती और सहमती मुंबई में मानों कोहराम मचा दिया। बड़े,बुजुर्ग, मासूम बच्चों को आताताईयों नही छोड़ा।पुरा देश टीवी देखकर सन्न था लेकिन हमारे जाबांज पुलिसकर्मियों ने आ़तंकियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए डटकर मुकाबला शुरू किया और शौर्य की माहागाथ लिखी.।एएसआई तुकाराम,हवालदार गजेंद्र सिंह,सीनियर इंस्पेक्टर विजय सालस्कर, एसीपी अशोक कामते,एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे ओर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बलिदान दते हुए जहां 9आतंकवादियों को कुत्तों की मौत मारा वहीं कसाब को जिंदा धर दबोचा.। और फिर इस तरह से भारत की आन बान शान का परचम दुनिया में लहरा दिया।

इस कार्यक्रम में क्लब के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव,जिला सचिव गुलाब चौहान, विद्यार्थी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जुनेद कुरैशी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का आयोजन केसीएन क्लब के पालघर
जिलाध्यक्ष देवेंद्र(बबलू) मेश्राम के नेत्रृत्व में कोंकण मंडल उपाध्यक्षा संगीता जयप्रकाश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking