News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●जिला परिषद के सीईओ ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर पहुंचे लोगों का जताया आभार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2021  |  9:46 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●जिला परिषद के सीईओ ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर पहुंचे लोगों का जताया आभार.।
पालघर.। जिले में तीव्र गति से अभियान चलाकर जिला प्रशासन ने वैक्सिनेशन मुहिम को शहरी और ग्रामीण ईलाके में स्वास्थ्य कर्मियों के मदद से टीकाकरण के पहले तथा दुसरे डोज के लिए कोई कसर नही छोड़ना चाह रही है। वैक्सिनेशन के जनजागृति के लिए तमाम स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ लिए जिले के आला अधिकारी भी मुहिम का हिस्सा बन रहे है।
जिले के ग्रामीण भूभाग दुर्गेस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आदिवासी ईलाके के सावरे पाडा में शुक्रवार को लगाये टीकाकरण केंद्र पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) सिद्धराम साली मठ ने स्वयं पहुंच कर वहां टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए सभी से कोरोना के प्रार्दुभाव को रोकथाम में सहायक वैक्सीन को समय से दोनों डोज लेने का आग्रह किया। 
      जिलापरिषद के सीईओ ने वहां पर  टीकाकरण के लिए जिलापरिषद की ओर से चलाये जा रहे जनजागृति मुहिम का हवाला देते हुए बिना किसी भय के कोरोना से जारी जंग में सहयोग की अपील किया।
            दुर्गेस आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे जिलापरिषद सीईओ का वहां उपस्थित आशासेविकाओं की ओर से उनके  जन्मदिन पहली अक्टूबर के अवसर पर पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर अतिथि सत्कार करते हुए  ढेरों शुभेच्छाएँ भेंट की गयी।
     इस अवसर पर जिला आरोग्य अधिकारी डाँ. दयानंद सूर्यवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण भावसार, वैद्यकीय अधिकारी प्रा.स्वा.केंद्र दुर्वेस डाँ. स्मिता सागावकर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे.।

आपके लिए और..- केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात तबादलों से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking