News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●जिलापरिषद/पंचायत समिति उपचुनाव में शिवसेना का बर्चस्व रहा कायम,कांग्रेस का बुरा हाल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 6, 2021  |  11:20 PM

1,147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●जिलापरिषद/पंचायत समिति उपचुनाव में शिवसेना का बर्चस्व रहा कायम,कांग्रेस का बुरा हाल.। WhatsApp
Responsive image

पालघर.।जिलापरिषद के 15 तथा जिला पंचायत समिति के 14 स्थानों के लिए म़ंगलवार को संपन्न उपचुनाव में बर्चस्व की लड़ाई में शिवसेना का तीर कमान अब भी आगे है। हालांकि भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से कड़ी टक्कर जरूर दी गयी है। वहीं बविआ ने भी पंचायत समिति के चुनाव में अपना सिक्का जमाये रखा है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...


जिला निर्वाचन अधिकारी डाँ.माणिक गुरसल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जिलापरिषद के 6 तहसीलों के लिए 15 सीटों के निर्वाचन में शिवसेना 5, भाजपा 4,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 4,माकपा 1तथा निर्दल (राष्ट्रवादी समर्थित) को 1 सीट हाथ लगी है। वही जिलापंचायत समिति के 14 सीटों के लिए हुए निर्वाचन में शिवसेना 5,भाजपा 3,बविआ 3,राष्ट्रवादी 2,मनसे के खाते में 1सीट आयी है।


●जिलापरिषद के निर्वाचित सदस्य●
जिलापरिषद तहसील तलासरी के 1 स्थान उधवा से माकपा के देवणेकर अक्षय प्रवीण,डहाणू तहसील के 4 स्थान बोर्डी से भाजपा (महिला)पाटील ज्योति प्रशांत, कासा से राकपा (महिला) बालशी लतिका लहू,सरावली से भाजपा माच्छी सुनिल दामोदर,वणई से भाजपा कोरे पंकज दिनेश,बिक्रमगढ़ तहसील के 1 स्थान के लिए आलोंडे से भाजपा पावडे संदीप दुंदू,मोखड़ा तहसील के 2 स्थानों आसे से निर्दलीय शेख हबीब अहमद, पोशेरा से शिवसेना (महिला) निकम सारीका प्रकाश, वाडा तहसील के 5 स्थानों गारगाँव से राकपा(महिला) शेलार रोहिणी रोहिदास, मोज से शिवसेना ठाकरे अरुण शांताराम,मांडा से राकपा के चौधरी अक्षता राजेश, पालसई से शिवसेना (महिला बागुल मिताली मिलिंद, आबिटघर से राकपा(महिला) वलटे भक्ति भाई,पालघर तहसील के 2 स्थानों के लिए सावरे ऐंबुर से शिवसेना (महिला) पाटील विनया विकास, नंडोरे देवखोप से शिवसेना (महिला) पाटील नीता समीर निर्वाचित हुए है।


●पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों की सूची●
पंचायत समिति के 14 सीटों के
लिए संपन्न निर्वाचन में डहाणछ तहसील के 2 सीटों ओसरविरा से राकपा (महिला)राऊत स्वाती विपुल, सरावली से भाजपा गुजर अजय वाल्या, वाडा तहसील के 1 सीट के लिए सापने बुद्रुक से भाजपा(महिला) मोकाशी दृष्टि दिपेन,पालघर तहसील के 9 सीट के लिए नावापुर से राकपा के वडे मिलिंद ज्ञानेश्वर,सालवड़ से भाजपा (महिला) पाटील मेघा विपुल, सरावली(अवधनगर) शिवसेना (महिला) पाटील ममता विलास,
सरावली भाजपा(महिला) सकपाल रेखा दिलीप,मान से मनसे (महिला) पाटील तृप्ति योगेश, शिगांव खुताड से बविआ काठ्या अनिल अनंत
,ब्राह्मणपुर शिवसेना पाटील किरण पदमाकर, कोंढाण शिवसेना अधिकारी कमलाकर रामचंद्र, नवघर घाटिम से शिवसेना (महिला) पाटील कामनी रमेश, वसई तहसील के 2 सीटों के लिए भताणे से बविआ के पाटील अशोक आत्माराम तथा 1 अन्य बविआ (महिला) सीट पर पाटील गीता गुरुनाथ को जीत हासिल हुई है।

जिलापरिषद के लिए हुए उप चुनाव में हाँट सीट के रुप में चर्चित रही वणई सीट पर आखिरकार भाजपा ने शिवसेना को कड़ी पटखनी दे दी है। यहां कोरे दिनेश पंकज भाजपा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पालघर के सांसद राजेंद्र गावित के युवराज शिवसेना के गावित रोहित राजेंद्र को 1298 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया है।भाजपा के खाते में 3654 तथा शिवसेना के खाते में 2356 मत आये है।वही तीसरे स्थान पर कांग्रेस के वायडा वर्षा धनंजय को 3242 मत प्राप्त हुए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking