News Addaa WhatsApp Group

पालघर●तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के मेर्सस झखारिया फैब्रिक्स लि. मे विस्फोट में 1 की मौत,1 लापता व 6 कामगार घायल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 4, 2021  |  1:31 PM

1,792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के मेर्सस झखारिया फैब्रिक्स लि. मे विस्फोट में 1 की मौत,1 लापता व 6 कामगार घायल.।

पालघर.।औद्योगिक क्षेत्र तारपुर (बोईसर) स्थित प्लाँट नं.जे.1/1 की मेर्सस झखारिया फैब्रिक्स लि. में आज शनिवार 04.09.21 को सुबह तड़के 6.00 बजे के आसपास भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग में एक कामगार की मौत एक को लापता हो जाने तथा 6 कामगारों को घायल होने की समाचार मिल रहे है। मौकै पर पहुंची एमआमडीसी तारापुर की अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने लगभग 2.30 घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बोईसर पुलिस स्टेशन की पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर बीच बचाव एवं घायलों के नजदीकी अस्पतालों में ईलाज के लिए पहुचाने हेतु मदद में जुटे है।प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार सुबह 6.00 बजे के आसपास कपड़े की कारखाना मेर्सस झखारिया फैब्रिक्स लि.में अचानक से विस्फोट के बाद बड़ी तेजी से आग पकड़ लिया। जिसमें दो कामगारों की मौत की खबर आ रही है। मृतकों में मिथलेश राजवंशी का शव मिल गया है लेकिन दुसरे छोटे लाल सरोज लापता बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

   घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई बताई जा रही है। आग लगने का कारण के बारे कुछ जानकारों ने कारखाने में लगे ब्यायलर के तेज प्रेसर के कारण फटना बताया है।
घायलों की सूची इसप्रकार से है।
1-गणेश विजय पाटील.।
2-अरविंद यादव.।
3-मुरली गौतम.।
4-अमित यादव.।
5-मुकेश यादव.।
6-उमेश राजवंशी.।

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking