News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिछलें 24 घंटें में मिले रिकार्ड 9304 कोरोना मरीज, 260 लोगों की मौत के साथ मृतको का आकंडा 6 हजार पार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2020  |  7:09 AM

1,487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिछलें 24 घंटें में मिले रिकार्ड 9304 कोरोना मरीज, 260 लोगों की मौत के साथ मृतको का आकंडा 6 हजार पार WhatsApp
Responsive image

देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार 9 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक 9304 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान देश में 260 लोगों की इस संक्रमण की वजह से जान चली गई है और मृतकों का आंकड़ा छह हजार के पार चला गया है। कोविड-19 से देश में अब तक 6075 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 16 हजार 919 हो गई है तो अब एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 6 हजार 737 है। पिछले 24 घंटे में 3804 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1 लाख 4 हजार 107 मरीज रिकवर हो चुके हैं। बुधवार को देश में 8,909 नए मामले मिले थे जबकि 217 लोगों की मौत हुई थी।
आईसीएमआर ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 39 हजार 485 सैंपल की जांच की गई है। देश में अब तक कुल 42 लाख 42 हजार 718 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जैसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम समेत कुछ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मामले लगातार मिल रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल भी उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोविड-19 से संक्रमित और लोग मिले हैं। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 48 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित सातवां देश है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार रात को दो लाख के पार पहुंच गया था जिनमें से करीब एक लाख नए मामले बीते 15 दिनों में सामने आए। भारत में कोविड-19 का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया था।
स्वास्थय मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश भर में कोविड-19 की जांच 40 लाख के पार हो चुकी है जबकि रोजाना 480 सरकारी और 208 निजी प्रयोगशालाओं के जरिये करीब एक लाख 40 हजार जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इस क्षमता को और बढ़ाकर प्रतिदिन दो लाख जांच करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस बीच हैदराबाद में सेलुलर एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में एक विशिष्ट लक्षण की पहचान की है, खासकर तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों में।

भारत में 41 प्रतिशत जीनोम अनुक्रम में मिले विषाणु की आबादी के इस विशिष्ट समूह को उन्होंने ‘क्लेड ए3आई नाम दिया है। सीसीएमबी ने ट्वीट किया, “भारत में सार्स-सीओवी2 के प्रसार के जीनोम अनुक्रम का एक नया पूर्वमुद्रण मिला है। नतीजे विषाणुओं की आबादी के एक खास समूह को दर्शाते हैं जो अब तक अचिन्हित था, भारत में यह काफी मात्रा में मौजूद है-जिसे क्लेड ए3आई कहा जाता है।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking