पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बिरइठ निवासी एक युवक बाइक से एटीएम से पैसा निकालने पिपरा बाजार पहुचा युवक का असंतुलित होकर गिर गया जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया।मौजूद लोगों की मदद से युवक को सीएचसी कोटवा में भर्ती कराया गया जहाँ से गंभीर स्थिति देख प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बिरइठ गांव निवासी रामजी गुप्ता का पुत्र उदयचंद बाइक से पिपरा बाजार स्थित एटीएम पर बृहस्पतिवार को पैसा निकालने गया था।बाइक खड़ी कर जैसे ही एटीएम की तरफ बढ़ा कि असंतुलित हो गिर पड़ा जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई।मौजूद लोगों की मदद से उसे सीएचसी कोटवा पहुँचाया गया परंतु गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।इस संबंध में सीएचसी कोटवा प्रभारी डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि युवक की स्थिति गम्भीर होता देख रेफर कर दिया गया है।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…