विश्वजीत राय/ न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | पिपरा बाजार के विद्युत उपभोगताओं ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष से उक्त बाजार के एनएच 28 के ऊपर से निकले बिजली के तार जर्जर होने की शिकायत पर पहुचे मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार साथ मे विद्युत विभाग के एसडीओ ने शिकायत की जमीनी हकीकत से रूबरू हो उपभोक्ताओं से उनके समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
उक्त बाजार के बिद्युत उपभोगता नन्हे जयसवाल,मुन्ना अग्रहरी,बालक पासवान,संदीप जयसवाल,मुनिजी,प्रभु यादव,बिट्टू,रामायन, जितेंद्र,कृष्णा,शिवनाथ पासवान,बिचण्डी आदि ने बिद्युत विभाग से स्थानीय बाजार के लचर बिद्युत व्यवस्था(जर्जर तार व उससे होने वाले फाल्ट)की शिकायत कर उसके समाधान का निवेदन किया था जिसको सज्ञान में लेते हुए मंगलवार को एसडीओ उक्त बाजार पहुच समस्या की जमीनी हकीकत जानने के साथ साथ उपभोगताओं को अतिशीघ्र उक्त समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…