News Addaa WhatsApp Group Join करें

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित किया, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2020  |  8:06 AM

1,600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित किया, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं. यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे. इसका रिजल्ट मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया. अभ्यर्थी यू‍पीएससी की ऑफिशि‍यल वेबसाइट से अपने रोल नंबर के अनुसार अपने यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट देख सकते हैं.

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

बता दें कि यूपीएससी में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद तीसरा पड़ाव इंटरव्यू का होता है. UPSC ने अपने बयान में कहा था कि लॉकडाउन के चलते क्योंकि रेल सेवा पूरी तरह चालू नहीं है, इसलिए आयोग ने एकबारगी उपाय के तौर पर पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए दिल्ली आने वाले कैंडिडेट्स को आने-जाने का मुआवजा देने का फैसला किया.यूपीएससी ने जो कैंडिडेट्स नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचे थे उन्हें यहां एक ‘शील्ड किट’ दी थी. इस किट में एक फेस मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर की एक बोतल और दस्ताने दिए गए थे. ये सभी इंतजाम कोरोना से बचाव के लिए किए गए थे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking