News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार निवासी एक ब्यक्ति ने बगल के गांव निवासी व्यक्ति पर मार पीट तथा जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2020  |  10:49 AM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार निवासी एक ब्यक्ति ने बगल के गांव निवासी व्यक्ति पर मार पीट तथा जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया! WhatsApp
Responsive image

विश्वजीत राय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी एक ब्यक्ति ने बगल के गांव जई छपरा निवासी एक व्यक्ति पर मार पीट करने तथा जान माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की है।
पिपरा बाजार निवासी अजीमुल हक ने अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बगल के गांव जई छपरा निवासी हसमुद्दीन ने दूसरी शादी कर लिया है और अपनी माँ तथा पुत्री को आय दिन मार पिट कर प्रताणित करता रहता है जिसके कारण वे हमारे घर रहती है।इसी कड़ी में बीते 20 सितम्बर को वे दोनों पति पत्नी मेरे घर आकर अपनी माँ और पुत्री को मारे पीटे जब इसकी जानकारी मुझे हुई तो मैं मोटरसाइकिल से उससे पूछने गया तो वे मेरे साथ भी मर पिट कर मेरा मोटरसाइकिल छीन कर अपने घर रख लिया जिसकी सूचना मेरे द्वार डायल 112 को दी गई सूचना पर पहुची डायल 112 की पुलिस द्वारा उसे समझ बुझा कर मेरी मोटरसाकिल को दिलवाया गया।23 सितम्बर को पुनः उक्त ब्यक्ति द्वारा सिरसिया चौराहे के निकट दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मुझे मारने के लिए दौड़ाया गया जिस पर मैं किसी तरह भाग कर बचा पुनः उसी दिन शाम को उक्त ब्यक्ति द्वारा मेरे फोन पर भद्दी भद्दी गली तथा जान माल की धमकी दी गई।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मेरे नॉलेज में इस तरह का कोई मामला अभी तक नहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking