News Addaa WhatsApp Group link Banner

पिपरा बाजार:- महिला ने लगाया एक व्यक्ति पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Sep 25, 2021 | 2:05 PM
780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

पिपरा बाजार:- महिला ने लगाया एक व्यक्ति पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
News Addaa WhatsApp Group Link

पिपरा बाजार/कुशीनगर:- 
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने एस पी कुशीनगर सहित स्थानीय थानापुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप अपने साथ गांव के ही एक व्यक्ति पर गत दिनों चाकू के बल दुष्कर्म करने व बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कार्यवाही की मांग की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला के द्वारा सौपी गई तहरीर के मुताबिक वह गत 12 सितंबर की देर शाम 9 बजे के करीब शौच हेतु गांव के बाहर पोखरे के किनारे गई थी कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू उसके गले पर लगा दिया व भय दिखा उसके साथ दुष्कर्म किया।रात में ही वह घर आकर अपनी सास से घटना बताई उसका पति बाहर होने की वजह से अब तक थाने का चक्कर लगा रही थी।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग नेबुआ नोरंगिया

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking