News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाजार:मारकण्डेय दुबे बने भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2021  |  1:57 PM

1,157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार:मारकण्डेय दुबे बने भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री

पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द मिश्र द्वारा जिला कार्यसमिति सदस्य और पूर्व सांसद श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के प्रतिनिधि रहे मारकण्डेय दूबे को जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व दिए जाने पर भाजपा पदाधिकारीयों नें जिला कार्यालय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कार्यालय मंत्री को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
कार्यालय मंत्री बनाये जाने पर मारकण्डेय दूबे ने जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र को अंगवस्त्र देकर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन की मजबूती के लिए मैं हर सम्भव प्रयास करुंगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र मिश्र,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,राणा प्रताप राव,सुदर्शन पाल जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल,मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नूतन दूबे,गौरव तिवारी,दीपक चौबे,अशोक यादव,मुकेश प्रताप सिंह,मनीष चौधरी,नवनीत आदि उपस्थित रहे

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking