News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर सरावली ग्रामपंचायत के स्वच्छाग्रहियों को कपड़े भेंट।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 31, 2020  |  2:13 PM

1,683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर सरावली ग्रामपंचायत के स्वच्छाग्रहियों को कपड़े भेंट।

पालघर। महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि. के संस्थापक तथा मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के एक आधार स्तंभ माने जाने वाले कृपाशंकर सिंह की 70वीं जन्मवर्षगांठ पर पालघर जिले के सरावली ग्राम पंचायत के स्वच्छाग्रहियों को उनके नैतिक जिम्मेदारी को सलाम करते हुए उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि. की ओर से आयोजित एक सादे समारोह में प्रमुख अतिथि बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे के शुभ हस्तों से उन्हें पहनने के कपड़े भेंट किये गये।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

●सरावली ग्रामपंचायत के यश होटल में कार्यक्रम संपन्न●
        ग्रामपंचायत सरावली अंर्तगत यश रेस्टोरेंट एंड होटल के सभागार में शुक्रवार दोपहर आयोजित अनलॉक 2.0 के नियमानुसार सादे समारोह में सरावली ग्रामपंचायत में कार्यरत 40 स्वच्छाग्रहियों के साथ सरावली ग्रामपंचायत के सरपंच लक्ष्मी जनार्दन चांदणे, उपसरपंच मनिषा घरत,ग्राम विकास अधिकारी सुभाष किणी के अलावे शिवसेना उप तहसील प्रमुख विकास भोईर भी अतिथियों के रुप में शामिल हुए।

●उत्तर क्षेत्रीय संस्था के अध्यक्ष ने जताया आभार!●

 उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि.के अध्यक्ष अरविंद सिंह क्षत्रिय ने इस अवसर पर संक्षेप में सभी अतिथियों के शुभागमन पर आभार जताते हुए इस वैश्विक महामारी के दौर में पुरी तनमयता से हमारे पास पड़ोस को स्वच्छ एवं महामारी रोधी बनाने के लिए लगन से कार्यरत स्वच्छाग्रहियों को अभिवादन करते हुए संस्था के संस्थापक माननीय कृपाशंकर सिंह के जन्मवर्षगांठ पर एक प्रोत्साहन स्वरूप भेंट को स्वीकार करने का आग्रह किया।

●उपस्थित हुए  तमाम पदाधिकारी ●
       इस अवसर पर उत्तर क्षेत्रीय संस्था के सज्जन लाल गुप्ता, हनुमान सिंह, शोभनाथ त्रिपाठी,सुभाष सिंह, रामनरेश यादव,आद्या सिंह, बृजेश पाण्डेय, अवध नारायण तिवारी, भुपेन्द्र माछी,विनय अग्रवाल व बोईसर पालघर पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking