News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन प्रकृति को समर्पित -पं0 विजय पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2023  |  7:52 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन प्रकृति को समर्पित -पं0 विजय पांडेय
  • भठही बाबू में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पौधरोपण का आयोजन

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में रविवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू में निर्मला देवी माता अखिलेश मिश्र के यहां चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन अयोध्या धाम से आये कथा व्यास पंडित विजय पांडेय महाराज के सानिध्य में परिजनों व सम्बन्धियों ने आम के पौधे का रोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण करते पंडित विजय पांडेय महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण प्रकृति के सबसे बड़े रक्षक हैं। उनका जीवन प्रकृति को समर्पित था। गोवर्धन पर्वत की रक्षा, गो सेवा और दुर्लभ वनस्पतियों का संरक्षण कर उन्होंने मानव समाज को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। आज आधुनिकता के प्रभाव में प्रकृति से दूर हो कर अवसाद और तनाव पूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे मानव को प्रभु श्रीकृष्ण से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना भी किया।
अखिलेश मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, चंद्रभूषण मिश्र, घनश्याम मिश्र, रमेश मिश्र, उमेश मिश्र, महेश मिश्र, अरुण मिश्र, मनोज मिश्र, हेमंत मिश्र, आनंद मिश्र, अमृकेश मिश्र, अभिषेक मिश्र, अंशु मिश्र, शुभम मिश्र, निधि, जूही, अरविंद तिवारी, अश्वनी मिश्र, अनार देवी, पूजना देवी, निर्मला देवी, पुनीता देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, प्रतिभा देवी, पिंकी देवी, किरण देवी, शशिकला देवी, प्रेमलता देवी, सुमन देवी, पुष्पा देवी, अनिता देवी, पूजा तिवारी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking