News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान से कैडेट बनते हैं,एक कुशल नागरिक – बिग्रेडियर दीपेंद्र रावत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2023  |  8:03 AM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान से कैडेट बनते हैं,एक कुशल नागरिक – बिग्रेडियर दीपेंद्र रावत
  • बिग्रेडियर रावत को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी कैडेटों ने दियाl
  • बुद्ध पीजी कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मजीठिया ऑडिटोरियम में चल रहे एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) – 164 के नौवें दिन गोरखपुर जोन के कमांडिंग ऑफिसर बिग्रेडियर दीपेंद्र रावत ने फ्लैग एरिया व मेस एरिया का निरीक्षण किया और कैडेटों को कुशल नागरिक बनने के टिप्स दिये।
बिग्रेडियर रावत को गॉड ऑफ ऑनर कैडेटों ने दिया। कैडेटों के बनए झांकी जोन का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने बेस्ट एन ओ, बेस्ट पीआई का निरीक्षण किया और उनमें चल रही कम्पोटिसन के बारे जानकारी ली। कैडेटों से प्रशिक्षण के अनुभवों को जाना और उन्हें अपने अनुभव बताए। कमी पाए जाने पर सैन्य अधिकारियों और एनसीसी अधिकारियों का क्लास लिया l प्रशिक्षण की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया तो कैडेटों को पुचकारा और हौसला बढ़ाया। एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए बिग्रेडियर रावत ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान से कैडेट एक कुशल नागरिक बनते हैं। प्रशिक्षण में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, गेम, सोसल एक्विटीवी की विधिवत जानकारी दी जाती है,ताकि कैडेट सेना या जिस भी क्षेत्र को चुनें वह कभी असफल नहीं होंगे। फायरिंग व अन्य नियमित अभ्यास हुए l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सीओ कर्नल जयन्त चट्टोपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्णा और लेफ्टिनेंट डा0 उमा शंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्रा, एन ओ स्वाति मिश्रा, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार प्रशांत सिंह, सूबेदार लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, ले. नंदलाल, ले. केएन मिश्रा, सतवीर, रूपक, छाम, मान सिंह, कुलदीप कैम्प में शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking