News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा के पाँच कर्मचारी का कार्य नही है संतोषजनक, कार्यवाही के लिये उप जिलाधिकारी ने किया रिपोर्ट

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 19, 2021  |  6:26 PM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा के पाँच कर्मचारी का कार्य नही है संतोषजनक, कार्यवाही के लिये उप जिलाधिकारी ने किया रिपोर्ट

खड्डा/कुशीनगर।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों में गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के चल रहे अभियान के क्रम में कार्य में शिथिलता बरतने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा के बीसीपीएम समेत 5 कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार ने पत्र प्रेषित किया है। खड्डा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों में गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु आयुष्मान पखवाड़ा 10 मार्च से 24 मार्च तक जारी है। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को जानकारी मिली कि कुछ कर्मचारी अभियान में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कार्य सन्तोषजनक नहीं मिलने पर 5 कर्मचारियों को दोषी पाकर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा के बीसीपीएम, रोजगार सेवक जाकिर हुसैन, सफाई कर्मी बरसाती देवी, अध्यापक निर्गुण प्रसाद व आशा विद्यावती देवी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया है। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग कर रहे सहज जन सेवा केन्द्र के दो संचालको को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- 9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking