News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रा०वि० सुकरौली, के अध्यापक प्रदीप सिंह, को शिक्षा के क्षेत्र मिला दर्जनो अवार्ड

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 6, 2021  |  5:22 PM

1,538 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रा०वि० सुकरौली, के अध्यापक प्रदीप सिंह, को शिक्षा के क्षेत्र मिला दर्जनो अवार्ड WhatsApp
Responsive image
  • प्रा०वि० सुकरौली, के अध्यापक प्रदीप सिंह, को शिक्षा के क्षेत्र मिला दर्जनो अवार्ड
  • कोबिड-19 मे शिक्षण संस्थान बन्द होने के बावजूद, लगातार मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से बच्चो को अभी तक अनवरत दे रहे शिक्षण
  • एनसीईआरटी के सेक्रेटरी मेजर हर्ष कुमार द्वारा “शिक्षा गौरव” सम्मान से हुए सम्मानित

सुकरौली बाजार/कुशीनगर । कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण देश और प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान जहां बंद रहे वही प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह अपने शिक्षण और सामाजिक कार्यो के लिए चर्चित चेहरा बनकर लगातार सम्मानित किए जाते रहे हैं। कोरोना काल में उनके द्वारा संचालित मोहल्ला पाठशाला में ऑनलाइन शिक्षा से वंचित बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।मोहल्ला पाठशाला में सैकड़ों गरीब बच्चें शिक्षा से जुड़े हुए हैं।प्रदीप सिंह अपने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थीयों के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु निःशुल्क कक्षाएँ संचालित कर रहे हैं।बताते चले कि शिक्षक प्रदीप सिंह बच्चों को सहज जन सेवा केंद्र पर ले जाकर अपने व्यक्तिगत खर्चे से अपने प्रा० विद्यालय के लगभग एक दर्जन मेधावी विद्यार्थीओं का नवोदय का ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के नवोदय में विद्यार्थीओ के प्रतिभा को निखारने के साथ प्रवेश के लिए कक्षाएं अनवरत संचालित कर रहे हैं। वही इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोग की चर्चा हर गली,मुहल्ला, चट्टी चौराहे के साथ सभी जगह हो रही है। सिंह ने बताया कि अपने छात्रों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा वे अपने शिक्षकों से प्राप्त किए हैं।इसके लिए अपने शिक्षक और मार्गदर्शकों में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रोफेसर सुष्मा पाण्डेय ,राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.के.एन,प्रो.ईश्वरशरण विश्वकर्मा, डॉ संजीत गुप्ता ,डॉ राजशरण शाही,राकेश प्रताप सिंह,सूर्यप्रकाश यादव ,डॉ चंद्रशेखर सिंह,डॉ कमलेश राय,पारसनाथ पाण्डेय, हृदयानंद सिंह बघेल,जयप्रकाश पाण्डेय, मनोज राय,विश्राम यादव,नंदा पाण्डेय, पीसी शुक्ल,कृष्ण मोहन मल्ल,केदारनाथ गुप्ता,राजधारी जी,ओ पी सिंह,राजेश कुमार शुक्ला, अपने प्र.प्र.अ हरिश्चन्द्र मिश्र,खण्ड शिक्षाधिकारी विजय कुमार गुप्ता,बीएसए विमलेश कुमार,डाएट प्राचार्य मनमोहन शर्मा आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदीप सिंह को लगभग एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।एशियन एजुकेशन पुरस्कार,आफाउ इंटरनेशनल अवार्ड,ग्लोबल टीचर अवार्ड,गोल्डन पीकॉक अवार्ड,प्रेक्सिस मीडिया ग्रुप द्वारा बेस्ट प्राइमरी टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड,विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार ।हाल ही में एनसीईआरटी के सेक्रेटरी मेजर हर्ष कुमार द्वारा दिल्ली में “शिक्षा गौरव”पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking