भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने स्वयं लेह पहुंचे हैं. उनके साथ CDS जनरल बिपिन रावत भी हैं. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुरक्षा का जायजा भी लेंगे.
भारत-चीन (India China) तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हालात का जायजा लेने स्वयं लेह पहुंचे हैं. उनके साथ CDS जनरल बिपिन रावत भी हैं. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुरक्षा का जायजा भी लेंगे. पहले खबर आई थी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह का दौरा करने वाले हैं, लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया. पीएम मोदी घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे.
लेह पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने वायु सेना, थल सेना और ITBP के जवानों से मुलाकात की.
इससे पहले चीन के खिलाफ डिजीटल स्ट्राइक और हर फ्रंट पर उसे घेरकर उसकी आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति में जुटे भारत को दुनिया के बड़े और शक्तिशाली देशों को साथ मिलता जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को भारत के दूरदर्शी कूटनीतिक रणनीति को एक और सफलता मिली, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन एक दूसरे से फोन पर लंबी बातचीत की.
दोनों नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत में इस बात पर भी सहमति बनी कि द्विपक्षीय संपर्क और परामर्शों की गति बनाए रखी जाएगी, जो इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के आयोजन मे काफी मददगार साबित होगा.
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…