News Addaa WhatsApp Group

बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पे.रविवार से शुरू.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2021  |  4:48 PM

1,459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पे.रविवार से शुरू.।

मुंबई। रेलप्रवाशियों को गंतव्य स्थान की यात्रा के सुविधाओं के तहद पश्चिम रेलवे के संदेश संख्या टी.425/35/2 डेटेड 12.01.21 के हवाले से बताया है कि मुंबई से गोरखपुर और मुंबई के बीच रेल यात्रियों के सुविधाओं के मद्देनजर बान्द्रा टर्मिनस – गोरखपुर- बान्द्रा टर्मिनस सुपर फास्ट अंतोदय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा की शुरुआत प्रत्येक रविवार यानि 17 जनवरी से अग्रीम आदेश तक की जा रही। वहीं गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार यानि 19 जनवरी से अग्रीम आदेश तक संचालन शुरू होगा।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...


उक्त आशय का प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने अंतोदय सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के आवागमन का विवरण जारी किया है।
बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस09033/09034 सुपरफास्ट अंतोदय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बान्द्रा और गोरखपुर रेलवे स्टेशन को छोड़ दें तो मात्र 17 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।


         यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 5.10 को छुटेगी और गोरखपुर दुसरें दिन 15.45 को पहुँचेगी। वही गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार रात को 3.25 को छुटेगी और दुसरे दिन बान्द्रा टर्मिनस 14.25 को पहुँचेगी।
        पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि बान्द्रा से बोरीबली,वापी,सूरत,बड़ौदा
,रतलाम,कोटा,भरतपुर,अछनेरा,मथुरा, कासगंज,फरुखाबाद,कानपुर सेंट्रल
,लखनऊ,गोंडा,बलरामपुर,सिद्धार्थ नगर,आंनद नगर और गोरखपुर के बीच कुल 19 स्टेशनों की दुरी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन तय करेगी।
बताया जा रहा है कि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए आरक्षित टिकट बुकिंग 15.01.21से सभी आरक्षण केन्द्र समेत आईआरसीटीसी के वेवसाईट पर शुरु हो गया है।बिना कंफर्म टीकट की यात्रा के लिए कोई अनुमति नही मिलेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के ही वर्थ होगें।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking