News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●बिहार फाऊंडेशन के पूर्व सीईओ द्वारा बिहार सेवा संघ के कोरोनायोद्धाओं को किया गया सम्मानित.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2023  |  2:14 AM

1,004 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●बिहार फाऊंडेशन के पूर्व सीईओ द्वारा बिहार सेवा संघ के कोरोनायोद्धाओं को किया गया सम्मानित.।

●बिहार सेवा संघ प्रमुख बी.के. सिंह ने सभी का जताया आभार.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.|कोरोनाकाल के दौरान जिले में रह रहे बिहार वासियों के लिए मुश्किल हालात में बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर के सहयोग से बिहार सेवा संघ द्वारा किये गये जरूरी सहयोग एवं कम्युनिटी किचन के जरिये सराहनीय कार्य को लेकर संघ से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को औद्योगिक शहर बोईसर स्थित पुरोहित थाल सभागार में रविवार की शाम तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सेवा सुश्रुषा के लिए बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर के पूर्व सीईओ व अब मुंबई आयकर आयुक्त रविशंकर श्रीवास्तव फाऊंडेशन के सेक्रेटरी अहसान हुसैन, अवर सेक्रेटरी कविता कुमारी तथा क्षेत्राधिकारी बोईसर पुलिस आईपीएस नित्यानंद झा के हाथों कोरोनायोद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया.।


बतादें कि विश्व में आयी कोरोना के महामारी के बीच रोजमर्रा की तमाम समस्याओं से जूझ रहे बिहार प्रदेश वासियों की हालात पर मरहम लगाने के लिए बिहार प्रदेश की सरकार द्वारा बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर ने बिहार सेवा संघ के पुर्वोत्तर में किये गये सामाजिक कार्यों की फेहरिस्त के अवलोकन के बाद मजलूम बिहारियों की सेवा का जो जिम्मेदारी सौपी थी उसे पुरी तन्मयता से कर्मयोगी कार्यकर्ताओं ने बिना डरे सहमे दृढतापूर्वक महिनों निस्वार्थ सेवा भाव से पुरा किया.। जिसके लिए सरकार की ओर से बिहार फाऊंडेशन मुंबई ने सत्कार किया है।


इस अवसर पर सभी अतिथियों का आतिथ्य सत्कार बिहार सेवा संघ की ओर से वरिष्ठ समाजसेवियों ने की.।

बिहार के कर्मयोगी लोगों को संबोधित करते आईपीएस नित्यानंद झा क्षेत्राधिकारी बोईसर ने सभी से अपने कर्तव्यों का बोध कराते ईमानदारी एवं निष्ठा से एक दुसरे की सहयोग और जिम्मेदारियों को पुरा करने की बात बताई.।

वहीं आयकर आयुक्त मुंबई पूर्व सीईओ रविशंकर श्रीवास्तव ने बिहार सेवा संघ के प्रमुख बी.के.सिंह के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा एवं सभी की सहयोग का आगे अभिलाषा जताते सेवा के लिए डटे रहते हुए प्रदेश एवं कर्मभूमि की मर्यादाओं को भलीभांति ख्याल रखने एवं तरक्की करने की शुभकामना भेंट की.।


बिहार सेवा संघ की ओर से इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के शुभ हाथों बिहार से ताल्लुक रखने वाली चिकित्सा क्षेत्र में उज्जवल भविष्य सवाँरने निकली पालघर की दो बेटियों डाँ. अंशु सिन्हा, डाँ. गरिमा सिंह और इंजीनियरिंग म़ें डिग्री हासिल की बेटी को पुरस्कृत किया गया.।


इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेवजी चौबे, स्वामीनाथ पाण्डेय, रविकांत पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय समेत बिहार सेवा संघ के कुंदन सिंह,रविंद्र विश्वकर्मा, तहसील चौहान, दिनेश्वर कुशवाहा, वरुण मिश्रा, अमर सिंह, अजय सिंह, सुमित सिंह,शशि महतो,राजेश झा,अजित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे.।


कार्यक्रम का सफल संचालन चंदन झा एवं सभी का आभार बिहार सेवा संघ प्रमुख बी.के.सिंह ने की.।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking