News Addaa WhatsApp Group

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के सीजफायर के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए उनके सूबेदार समेत 2 सैनिक को ढेर किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2020  |  3:39 AM

908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के सीजफायर के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए उनके सूबेदार समेत 2 सैनिक को ढेर किया

पाकिस्तानी फौजों ने रविवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तानी फौजों ने सीजफायर तोड़ा। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सूबेदार समेत 2 सैनिक ढेर हो गए। राखचिकरी में ही 3 जुलाई को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भी भारत ने उसके 2 सैनिकों को ढेर कर दिया था।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

दो दिन पहले ही ढेर किए थे दो पाक सैनिक
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन करने पर भारत ने पाकिस्तान के राख चिकरी एरिया की पोस्टों को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में 10 बलूच रेजीमेंट के दो सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। इस दौरान पाकिस्तान के कई बंकर भी तबाह हो गए थे।

सीजफायर में हमारे भी जवान शहीद हुए
15 जून को एलओसी पर पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में भारत का का एक जवान शहीद हो गया था। पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से जून में तीन जवानों की शहादत हुई थी। पांच दिन पहले 10 जूून को राजौरी सेक्टर में नायक गुरुचरण सिंह ऐसे ही हमले में शहीद हुए थे।

इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking