News Addaa WhatsApp Group Join करें

भोजपुरी फिल्मों के लिए भी बनेगा सेंसर बोर्ड, गानों में अश्लीलता पर होगा एक्शन: रवि किशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2020  |  4:12 PM

1,051 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी फिल्मों के लिए भी बनेगा सेंसर बोर्ड, गानों में अश्लीलता पर होगा एक्शन: रवि किशन

अभिनेता से नेता बने गोरखपुर से सांसद रवि किशन अब संसद में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता का मुद्दा उठाएंगे और भोजपुरी फिल्मों के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सांसद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, भोजपुरी भाषा 1,000 साल पुरानी है, कुछ लोग भोजपुरी गाने में अश्लीलता मिलाकर इसकी इमेज खराब कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ सख्त कानून की मांग करता हूं और साथ ही प्रदेश में फिल्मों के अलग सेंसर बोर्ड, खासतौर से भोजपुरी भाषा के लिए बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर जल्द ही फिल्म शूटिंग का हब बनेगा।

उन्होंने कहा, स्विट्जरलैंड को कोई भी नहीं जानता था, यश चोपड़ा की फिल्मों के माध्यम से लोगों को इसके बारे में पता चला।

रवि किशन ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोरखपुर जल्द ही फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा, यह वह सपना है जिसे मुख्यमंत्री और मैंने देखा है। इसे साकार होते देख बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा, मैंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से विश्वविद्यालय में एक्टिंग एंड फिल्म मेकिंग कोर्स की स्थापना को लेकर बातचीत की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking