News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री की शहर–और सी ओ कार्यालय,फिर नकली दरोगा गिरफ्तार तो क्या?है मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2020  |  7:27 PM

1,111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री की शहर–और सी ओ कार्यालय,फिर नकली दरोगा गिरफ्तार तो क्या?है मामला WhatsApp
Responsive image

मुख्यमंत्री की शहर—और सीओ  कार्यालय फिर फर्जी दरोगा गिरफ्तार क्या है मामला

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

धारा 420 के अंतर्गत कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा अपडेट

गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह के तत्परता से फर्जी दरोगा बन अपने आई कार्ड पर हस्ताक्षर कराने आए क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज कार्यालय में किया गया गिरफ्तार कैंट पुलिस को सुपुर्द मुकदमा दर्ज। आज लगभग 11:00 बजे क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज कार्यालय में सेवानिवृत्त दरोगा राम हरि चौरसिया अपना आई कार्ड प्रमाणित कराने हेतु वर्तमान में वर्दी पहना हुआ फोटो युक्त आई कार्ड प्रमाणित कराने पहुंचा यह बताते हुए कि हम कैम्पियरगंज सर्किल के कैम्पियरगंज थाने पर डायल 100 /112 में तैनात हैं क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह को दरोगा पर शक हुआ तो थानाध्यक्ष कैंपियरगंज से फोन कर उक्त दरोगा के बारे में जानकारियां प्राप्त किया तो सत्यता सामने आ गई थानाध्यक्ष कैंपियरगंज नवीन सिंह द्वारा बताया गया कि डायल 112 व हमारे थाने पर राम हरि चौरसिया नाम का कोई उपनिरीक्षक नहीं तैनात है तब क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त तथाकथित दरोगा से कढ़ाई से पूछताछ की तो दरोगा ने बताया कि हम एसपीओ कार्यालय खलीलाबाद में तैनात रहते हुए दिसंबर 2019 में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए हैं अब जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि उक्त तथाकथित दरोगा एसपीओ कार्यालय खलीलाबाद में तैनात था कि नहीं समय रहते क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह की सूझबूझ से फर्जी दरोगा गिरफ्तार कर लिया गया अगर सीओ कैंपियरगंज आई कार्ड को प्रमाणित कर अग्रसारित कर दिए होते तो मुख्यमंत्री के जिले में बड़ी घटना होने से कोई रोक नहीं पाता अब तथाकथित दरोगा का वर्तमान में वर्दी पहना हुआ फोटो युक्त आई कार्ड हस्ताक्षर कराने का क्या मकसद रहा यह जांच होने के बाद ही पता चलेगा। बैरहाल तथाकथित दरोगा को कैंट पुलिस को सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र सीओ कैम्पियरगंज कार्यालय से दिया गया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन वार्ता नहीं हो सका। क्षेत्राधिकारी कैंट ने बताया कि इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बंध में विवेचना कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि उक्त मामले में हमारे थाने पर धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking