News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेरी काबिलियत के दम पर मुझे शोहरत मिलेगी: सपना सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2021  |  5:21 PM

733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरी काबिलियत के दम पर मुझे शोहरत मिलेगी: सपना सिंह
  • फिल्म शूटिंग मे कुशीनगर आयी भोजपुरी अभिनेत्री सपना सिंह ने अजय कुमार सिंह से खास मुलाक़ात मे कहीं ये बात…
  • अभिनेत्री सपना सिंह की फिल्म शूटिंग गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद के साखोपार कोट स्थान पर होना हैं l

कसया/ कुशीनगर  । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में नायिकाओं की भरमार है, दो एक एल्बम में थोड़ी बहुत अभिनय कर देने के बाद सभी अपने को नायिका लिखने लगते हैं, वैसे इस इंडस्ट्रीज में काबिल अभिनेत्रियों की भी कमी नहीं है। आज ऐसे ही एक नायिका से मुलाकात हुई। भोजपुरी अभिनेत्री सपना सिंह एक फिल्म की शूटिंग के लिए यूपी पधारी है आज भोजपुरी फिल्म एल्बम और गीतों को लेकर उनसे काफी चर्चा हुई और उन्होंने हर प्रश्न का बेबाक जवाब दिया। चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाली नायिका सपना सिंह का कहना है कि मैं किसी की परछाई बनकर नहीं बल्कि अपनी काबिलियत से शोहरत कमाना चाहती हूं, सपना को अपने काबिलियत पर पूरा भरोसा है।
सैकड़ों एल्बम और अभी तक 5 फिल्मों में काम करने के बाद एक बार पुनः एक बड़ी फिल्म के लिए यूपी पहुंची सपना का स्वभाव काफी अच्छा है और उनके लगन निष्ठा को देखते हुए यह सहज ही कहा जा सकता है कि यह नायिका एक दिन ऊंचाइयों को जरूर छुएगी।
भोजपुरी फिल्मों में फूहड़ता परोसे जाने को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्मों का निर्माण होना चाहिए जिसे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर देख सके,

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

अपनी मां को अपना आदर्श मानने वाली इस फिल्म अभिनेत्री में काफी खूबियां हैं, सपना एक चुलबुली स्वभाव की सुंदर अभिनेत्री है। उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्रीज के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को धन्यवाद देते हुए सपना सिंह कहती हैं कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्रीज बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड के प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking