News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोदी सरकार ने माना- बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बनाने होंगे और मेक-शिफ्ट अस्पताल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2020  |  12:52 PM

1,822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी सरकार ने माना- बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बनाने होंगे और मेक-शिफ्ट अस्पताल

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है.सरकार ने SC में कहा है कि देश में केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने पड़ सकते हैं.

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

  • कोरोना संकट पर SC में सरकार का हलफनामा
  • देश में बढ़ रहे कोरोना के केस, मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने होंगे

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस संकट को लेकर हलफनामा दायर किया गया है. केंद्र ने अपने हलफनामे में माना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में देश में बड़ी संख्या में मेक-शिफ्ट अस्पतालों की स्थापना करनी होगी.

केंद्र सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि अब देश में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में निकट भविष्य में मौजूदा अस्पतालों के अलावा कोरोना मरीजों के लिए अस्थाई मेक-शिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करना होगा. ताकि उनकी देखभाल की जा सके.

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि संकट की इस घड़ी में मरीजों की देखभाल में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की देखभाल करने की जरूरत है. सरकार की ओर से पूरी निष्ठा के साथ संरक्षण की कोशिशें की जा रही हैं.
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं. पिछले तीन-चार दिन में तो रोज 8 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुवार को 9 हजार से अधिक केस रिपोर्ट हुए. गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 2.17 लाख तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 6 हजार का आंकड़ा पार कर गया.

मजदूरों के वेतन मामले में SC की सख्ती

आपको बता दें कि गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के वेतन को लेकर सुनवाई हुई. सरकार की ओर से अदलत में इस मामले में कहा गया है कि ये कंपनी और मजदूरों के बीच का मामला है, ऐसे में वो इसमें दखल नहीं देंगे. अब इस मसले पर अदालत की ओर से 12 जून को फैसला सुनाया जाएगा.
अदालत ने सुनवाई के दौरान सख्ती बरती और पूछा कि आप एक ओर तो ये दावा कर रहे हैं कि आपने कामगारों की जेब में पैसे डाले हैं. वो 20 हजार करोड़ रुपए आखिर कहां गए?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking