News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में हत्या पर बवाल, योगी के “रामराज्य” पर विपक्ष उठा रहा सवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2020  |  6:27 AM

1,080 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में हत्या पर बवाल, योगी के “रामराज्य” पर विपक्ष उठा रहा सवाल WhatsApp
Responsive image

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और पूछा कि ये कैसा रामराज्य है.

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में हुई हत्याओं को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और पूछा कि ये कैसा रामराज्य है.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह और बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद.

अपने अगले ट्वीट में मायावती ने कहा कि यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनाएं कानून-व्यवस्था के मामले में सरकारी दावों की पोल खोलती है. सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे और पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे. बीएसपी की यह मांग.

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में सत्ताधारी दल की छत्रछाया में पनप रहे एक आनुषंगिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा, आत्मनिर्भर होने के लिए कचौड़ी का ठेला लगाने वाले, दलित युवक की मार-मार कर हत्या करने की ख़बर आई है. घोर निंदनीय! नामजद अपराधियों की तुरंत गिरफ़्तारी हो.

वहीं, कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ‘जंगलराज’ की खौफ़नाक तस्वीर. सुबह बीती नहीं की हत्याओं का दौर शुरू हो गया. ग्रेटर नोएडा में 4-4 हत्याओं से दहला प्रदेश. अजनारा सोसायटी में 2 लोगों की हत्या, बिसरख इलाके में 2 लोगों की हत्या. आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या. यह कैसा ‘रामराज्य’ है मुख्यमंत्री जी?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking