कसया/कुशीनगर। नपा कुशीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित डी.डी. मंत्रा नृत्य संगीत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक – दूसरे को गुलाल लगाकर व फूल बरसा कर होली खेली गई।किया गया।
होली मिलन की शुरआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत बच्चों द्वारा हुआ। इसके बाद सुष्मिता भारती ने पारम्परिक भोजपुरी गीत गाया जो काफी लोगो को अच्छा लगा। राजन ने ‘रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते। सुन लोगो में रोचकता बढ़ाया। गीता ने कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर, रवि ने पनिया लाले लाल ए गौरा गाया जो लोगो को काफी अच्छा लगा। प्रज्ञा ने गाया आज विरज में होली रे रसिया। खुशी ने गाया होली के दिन दिल खिल जाते है गाया जो लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया, अर्चना ने गाया रंग बरसे भीगे चुनर वाली। अतिथि सुरेश गुप्त ने कहा कि पहले होली में खुशी रहती थी कि पहले साल भर पर एक बार गुजिया बनता था और लोग गुजिया का इंतजार करते थे लेकिन अब हर जगह गुजिया मिल जा रहा है। इस कारण लोग जो है वह इसका पूरा आनंद नहीं ले पा रहे हैं लेकिन हम अगर संकल्पित होंगे तो एक बार पुनः इसका भरपूर आनंद ले।
संस्था निदेशक त्रिपाठी ने कहा की होली धार्मिक और एक धार्मिक सामाजिक त्यौहार है। एक दूसरे से गिला शिकवा भूलकर मिलना चाहिए और त्यौहार सौहार्द पूर्वक मनाना चाहिए। केमिकल का प्रयोग कम करना चाहिए।
हमारी संस्था इस प्रकार के पारंपरिक और कार्यक्रम को करती रहती है और आगे भी करती रहेगी। प्रख्यात साहित्यकार देवी शरण त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। इस मौके शैलेश मिश्रा, नरसिंह, दीपक राय, इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…