News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व छठ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 11, 2021  |  4:28 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व छठ

रामकोला/कुशीनगर । भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ गुरूवार को संपन्न हो गया। आस्था के इस महापर्व के अवसर पर छठ घाटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।आबादी से छठ घाट तक रोशनी की पूरा प्रबंध किए गए थे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था। रामकोला नगर में खेतान मिल के समीप प्राचीन शिव मंदिर स्थित छठ घाट पोखरा व क्षेत्र के अन्तर्गत कुसम्हा, मां धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर, अमवा, रगड़गंज नदी ,बसडीला, साहबगंज नदी आदि छठ घाटों पर छठव्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवारिक सुख समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। क्षेत्र में छठ पर्व सकुशल संपन्न हो इसके लिए पुलिस तैनाती के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह मयफोर्स छठ घाटों का जायजा लेते रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking