News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: छोटी दिवाली पर भी रही बाजारों में रौनक, पटाखा के दुकानों पर महंगाई का असर साफ झलका

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 3, 2021  |  5:52 PM

622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: छोटी दिवाली पर भी रही बाजारों में रौनक, पटाखा के दुकानों पर महंगाई का असर साफ झलका

रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर नगर और क्षेत्र में खासा उत्साह है।बुधवार को छोटी दिवाली के अवसर पर देर शाम तक बाजार में रौनक और चहल-पहल रही। लोगों ने दिवाली के लिए जमकर खरीददारी की। दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर बुधवार को क्षेत्र का मुख्य बाजार रामकोला भीड़ से ठसाठस रहा। स्थानीय लोगों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिवाली के लिए खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही और मेला जैसा लगा रहा था।रामकोला-पडरौना मार्ग पर कांशीराम शहरी आवास के समीप सजाये गये पटाखा के स्टॉलों पर महंगाई का असर दिखा, जहाँ भीड़ नदारद रही। सायं पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए और शाम को घर के बाहर यम के दीये जलाये गये। दीपावली पर्व का आनंद लेने लिए बड़ी संख्या में बाहर रह रहे परिवार के सदस्य अपने घर आए हुए है।हर परिवार में रौनक का माहौल प्रतीत हो रहा है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking