News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें,सभी शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 28, 2022  |  5:45 PM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें,सभी शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश

रामकोला/कुशीनगर । जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान थाना रामकोला पहुंचे और समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष त्वरित निस्तारण के लिए दिशा- निर्देश दिए।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

शनिवार को स्थानीय थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थाने पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की।थाना समाधान दिवस में आये कुल 26 शिकायती पत्रों में से राजस्व संबंधित 2 का निस्तारण किया। शेष शिकायती पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को कहा गया।  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित कर दें।

समाधान दिवस में उप।जिलाधिकारी  कप्तानगंज गोपाल शर्मा,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय,वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक नवीस ,उप निरीक्षक अनुज कुमार पटेल, उप निरीक्षक संदीप सिंह, उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उप निरीक्षक राजीव यादव,उप निरीक्षक गौरव राय,दीवान दीनबंदु तिवारी,कास्टेबल विजय यादव,मुकेश यादव,मनीष राय तथा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्त , लेखपाल संगम प्रसाद, प्रदीप, गोविंद मिश्रा,सुरेश शर्मा ,मुकुट बिहारी ,सुरेंद्र प्रजापति, अजय राव सहित भारी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking