रामकोला (कुशीनगर):- दाह संस्कार में शामिल होने गये व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी मिली है।गाड़ी मालिक ने आवश्यक कार्यवाही हेतु कप्तानगंज थाने में लिखित तहरीर दे दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गांव के गोबरही दुबे टोला निवासी सुरेन्दर कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय मिश्री कुशवाहा शनिवार को अपनी हीरो होंडा स्प्लेण्डर प्लस यूपी 57 एच 2501 से साहबगंज नदी घाट पर किसी के दाह संस्कार में शरीक होने पहुंचे।बाइक को पुल के उस पार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खड़ा कर दिये।वहा इनके मोटरसाइकिल के अलावा दो दर्जन के लगभग और बाइक खड़ी थी।दाह संस्कार से लौट आये तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी।गाड़ी के डिक्की में बाइक की मूल कागजात भी थे।बाइक स्वामी ने इस घटना की जानकारी 112 नम्बर पर दी।पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन दी।सुरेन्द्र ने चोरी की घटना के बावत कप्तानगंज थाने में आवश्यक कार्यवाही के लिए तहरीर दे दी है।
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…