News Addaa WhatsApp Group

रामकोला:- पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन का कार्य जोरो पर 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 25, 2022  |  6:25 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला:- पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन का कार्य जोरो पर 

रामकोला (कुशीनगर) :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ ले रहे किसानों की सत्यापन का कार्य इस समय जोरों पर चल रहा है।रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत कृषि विभाग रामकोला द्वारा टीम गठित कर एक टीम को एक न्याय पंचायत सौंप दिया गया है जो अपने सहुलियत के अनुसार ग्राम पंचायत के टोलों पर कैम्प लगभग सत्यापन कर रही है। बुधवार को कुसम्हां ग्राम पंचायत के चकिया टोले पर टीम 9 बजे पहुंच कर सत्यापन कार्य में जुट गयी।इस दौरान काफी भीड़ रही और लोग जागरूक दिखे।टीम के सहायक तकनीकी प्रबंधक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाये जाने पर लाभार्थी का नाम सूची से हटा दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि परिवार (पति, पत्नी एवं नाबालिग बच्चे) में एक से अधिक व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है तो एक को छोड़कर अन्य का भुगतान रोक दिया जाएगा। योजना का लाभ परिवार के एक सदस्य को ही मिल सकेगा। हाल ही में मृृृत हुए लाभार्थी के परिजन सत्यापन को लेकर चिंतित दिखे।

आज की हॉट खबर- नेपालियों को नौकरी-शिक्षा का झांसा देकर बड़ी ठगी! कुशीनगर में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…

संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका
संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका

कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking