News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्रधानो के अधिकार व सम्मान की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेगे-राष्ट्रीय महासचिव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 8, 2021  |  8:14 PM

922 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रधानो के अधिकार व सम्मान की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेगे-राष्ट्रीय महासचिव
  • गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए रूपये का बंदरबाट बंद होनी चाहिये-प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष 

 रामकोला/कुशीनगर (रामकोला) । बुधवार को रामकोला ब्लाक के सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई ।बैठक में पहुंचे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानों के अधिकार व स्वाभिमान के रक्षा की लड़ाई में हम कभी पीछे नहींं हटेगे , लड़ाई हर स्त्तर तक लड़ी जाएगी। जो भी अधिकारी इनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करेगा उनको चैन से रहने नहीं दिया जाएगा।इसके लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है । 

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने कहा कि नौकरशाहों को यह समझना होगा कि प्रधान ग्राम सभा का मुखिया होता है ।ग्राम का सचिव, एडीओ और बीडीओ को उन्हें सम्मान देना ही होगा यदि किसी ने दुस्साहस किया तो संगठन उनको ठीक करने का कार्य करेगा। जिलाध्यक्ष अकबर अली अंसारी ने कहा कि तमाम वादे कर प्रधान चुनाव जीतता है। गांव में विकास उसी के अनुसार होनी चाहिए।रामकोला के ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि रामकोला ब्लॉक की व्यवस्था नौकशाहों के हवाले हो गया है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि बीडीओ, एडीओ पंचायत और मनरेगा के जिम्मेदार अपने रवैये में सुधार नहीं किये तो प्रधानो द्वारा गांवोंं में विकास कार्यो को ठप कर दिया जायेगा।हम सभी ग्राम प्रधान संकल्पित है कि रूपये का बंदरबाट बंद हो ताकि गांवों में गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। संचालन रामसूरत शर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश राव, रामकोला ब्लॉक के संरक्षक आनंद दीक्षित, जिला महामंत्री रामवृक्ष यादव, नौरंगिया के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, सुनील दीक्षित, प्रधान आशुतोष उर्फ बबलू यादव, देवधन सिंह,अखिलेश कुशवाहा,विनोद यादव,रणजीत प्रसाद ,अखिलेश कुमार, मनोज गौतम,चंद्रिका सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking