News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मगरमच्छ की वजह से छठ घाट पर नदी में मच्छरदानी से ब्रैकेटिंग कर अर्घ्य दिलवाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 10, 2021  |  7:58 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मगरमच्छ की वजह से छठ घाट पर नदी में मच्छरदानी से ब्रैकेटिंग कर अर्घ्य दिलवाया गया

रामकोला/कुशीनगर । एक सप्ताह पूर्व से रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत छोटी गण्डक नदी के साहबगंज पुल के पास दिखाई दे रहे चार मगरमच्छ की वजह से भयभीत छठवर्ती महिलाओं को अस्त सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वन विभाग और रामकोला पुलिस के सहयोग से नदी में छठ घाट पर प्लास्टिक से घेरा बना कर प्रसाशन ने महिलाओ को अर्घ दिलवाया गया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

प्राप्त समाचार के अनुसार दस दिन से रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गण्डक नदी में रामपुर बगहा टोला साहबगंज पुल के पास चार मगरमच्छ दिखाई दे रहे थे। बुधवार की सुबह ओझा टोला गांव के पास बना छठ घाट पर भी दो मगरमच्छ दिखाई दिए।मगरमच्छ की वजह से स्थानीय ग्रामीणों में भय बना हुआ था कि छठ घाट पर अर्घ्य देते समय कहीं महिलाओं के ऊपर मगरमच्छ हमला न कर दे। भयभीत गांव वालों ने मगरमच्छ की सूचना उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल को दी। एसडीएम ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बुधवार की सुबह से ही वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया अखिलेश कुमार दूबे , वन दरोगा रामाधार प्रसाद, ओम प्रकाश शाही वन दरोगा, रामध्यान पाण्डेय वन दरोगा, संदीप पटेल, नन्द राव, प्रदीप सिंह, विवेक वन रक्षक, राजस्व टीम के सुनीता निगम, उमेश शाही, घनश्याम ओझा, ब्रह्मा सिंह, संजू पासवान पहुंच गये और साहबगंज छठ घाट तथा ओझा टोला छठ घाट पर बना बेदी के सामने छोटी गण्डक नदी में मच्छरदानी से ब्रैकेटिंग कर नदी के तट पर गड्ढा खोद कर छठवर्ती महिलाओं से अर्घ दिलवाये। इस मौके पर रामकोला थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, हेड का0 राजनाथ सिंह ,का0 मुकेश यादव, अविनाश यादव सहित अन्य पुलिस बल छठ घाट पर तैनात रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking