News Addaa WhatsApp Group Join करें

रुपहले पर्दे पर अर्से बाद फिल्म “जान लेबू का” में नजर आयेंगे निरहुआ संग अक्षरा सिंह.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2021  |  12:32 AM

1,128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुपहले पर्दे पर अर्से बाद फिल्म “जान लेबू का” में नजर आयेंगे निरहुआ संग अक्षरा सिंह.।

●दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह स्टार्रस ‘जान लेबू का’ का हुआ भव्‍य मुहूर्त.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर जल्दी ही जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और सिजलिंग अक्षरा सिंह की जोड़ी कुछ नया मसालेदार भोजपुरी की फिल्म “जान लेबू का” में अभिनय की जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। फिल्म भव्‍य मुहूर्त गुरुवार को एबी स्‍टूडियो, न्‍यू वर्सोवा, अंधेरी मुंबई में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...


इस मौके पर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के बड़े नामीगिरामी लोग उपस्थित रहकर फिल्‍म की सफलता के लिए शुभेच्छाऐं दी। फिल्‍म की शूटिंग 20 जनवरी से उत्तर प्रदेश के जिला राय बरेली में होगी।
             डॉ. एसके श्रीवास्‍तव प्रस्‍तुत फिल्‍म “जान लेबू का” का निर्माण खुशी क्रियेशन और कम्‍युनिकेशन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्‍म के निर्माता श्रेय श्रीवास्‍तव ने फिल्‍म के बारे में विस्‍तार से जानकारी साझा करते बताया कि फिल्‍म के निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) फिल्‍म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने नये वर्ष में भोजपुरी के दर्शकों के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया है। इसलिए हम इसबार लीक से हटकर फिल्म बना रहे हैं। फिल्‍म के गाने का संगीत ओम झा ने दिया जो बेहद शानदार है।
            श्रीवास्तव के अनुसार “जान लेबू का” में भोजपुरी के पसंदीदा अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ शंकर मिश्रा, मनोज टाइगर, महिमा गुप्‍ता, दीपक भाटिया और जफर खान भी नजर आयेंगे। फिल्‍म की पटकथा सामाजिक और पारिवारिक है। पटकथा के अनुरूप इस बार निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी काफी फिट बैठ रही है। दोनों इंडस्‍ट्री के काफी अनुभवी और कमाल के कलाकार है। फिल्‍म का पीआरओ संजय भूषण पटियाला तथा ई.पी.संतोष वर्मा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking