News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी ऊटी और कुशीनगर के सदस्यों ने की इंटर-क्लब-डिस्ट्रिक्ट मीटिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2023  |  7:08 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी ऊटी और कुशीनगर के सदस्यों ने की इंटर-क्लब-डिस्ट्रिक्ट मीटिंग WhatsApp
Responsive image

कसया, कुशीनगर | अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों तमिलनाडु के रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल, डिस्ट्रिक्ट – 3202 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन मूडीज कैफ़े, ऊटी (तमिलनाडु) में किया।
इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था। रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल के अध्यक्ष शरीफ़ मोहम्मद नज़ीर एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊटी सेंट्रल के अध्यक्ष शरीफ़ मोहम्मद नज़ीर, सचिव गोवारी बाबू, असिस्टेंट गवर्नर मुरलीधर राव, पूर्व अध्यक्ष बबलू, पूर्व अध्यक्ष ज्योति मेहता, अखिलेश एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, सह सचिव अरुण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking