कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सत्र 2021-22 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन क्लब के सोमवार को आयोजित वर्चुअल मीटिंग में की गई। जिस के मुख्य अतिथि क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल थे।
ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा विगत वर्ष के सामाजिक कार्यों की चर्चा की गई तत्पश्चात सर्वसम्मति से श्री राकेश जायसवाल को संरक्षक, डॉ०एम०एच० खान अध्यक्ष, वाहिद अली सचिव, गौरव मद्धेशिया कोषाध्यक्ष, संदीप गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजू जयसवाल उपाध्यक्ष, सदरे आलम उपाध्यक्ष, विजय मद्धेशिया उपाध्यक्ष,महेंद्र तिवारी –उपाध्यक्ष, विजय कृष्ण द्विवेदी सह सचिव,राजीव जायसवाल लक्ष्य सह–कोषाध्यक्ष, आफताब आलम हीरा निदेशक, इम्तियाज आलम निदेशक, दिनेश कुमार यादव निदेशक, अरुण कुमार वर्मा निदेशक, डॉ० सुनील सिंह सदस्य, फैय्याज खान सदस्य, सोनभद्र सिंह सदस्य, मो०किताबुद्दीन अंसारी एवं , गयासुद्दीन अली को सदस्य चुना गया।
नए सत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिल जायसवाल के द्वारा बधाई दी गई।
क्लब के अध्यक्ष डॉ०एम०एच० खान ने बताया कि अधिक से अधिक कोविड टीकाकरण में लोगों को जागरूक करना क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…