News Addaa WhatsApp Group

लव जिहाद पर बोले सीएम योगी, बहनों की इज्जत से खेलने वालों का अब होगा ‘राम नाम सत्य’!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2020  |  7:03 PM

1,222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लव जिहाद पर बोले सीएम योगी, बहनों की इज्जत से खेलने वालों का अब होगा ‘राम नाम सत्य’!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की. उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हाई कोर्ट का एक फैसला आया है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है. सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है. सीएम योगी ने कहा कि हम कानून बनाएंगे. मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं. यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था

बता दें कि धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है. अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है. लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया. कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के लिए वोट की अपील की. बता दें कि देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है.

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला. सीएम ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर और जब्ती की कार्यवाई करती है तो सपा के अध्यक्ष को बुरा लगता है. उन्होंने कहा कि सपा दंगे करवाना चाहती है, लेकिन सरकार होने नहीं देगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति की जो शुरुआत हुई है, वह दिवाली बाद ऑपरेशन शक्ति में बदली जाएगी और अपराधियों की तरह इनका भी राम नाम सत्य होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, लेकिन अब तो हमने शिलान्यास कर दिया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking