News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले सांसद रवि किशन, नए संसद के निर्माण पर दी शुकामनाएं!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2020  |  9:01 PM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले सांसद रवि किशन, नए संसद के निर्माण पर दी शुकामनाएं! WhatsApp
Responsive image

–लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले सांसद रवि किशन ,नए संसद के निर्माण पर दी शुभकामना

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

– लोकसभा अध्यक्ष ने गोरखपुर के विकास कार्यो की जानी प्रगति,नगर आगमन की जाहिर की इच्छा।

गोरखपुर,15 दिसम्बर।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकत की ।सांसद ने नए संसद के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार प्रकट किया एवं ढेरो शुभकामनाएं दी।

सांसद रवि किशन ने कहा कि अध्यक्ष जी के साथ इस मुलाकात में नए संसद की रूपरेखा,तकनिकी सुविधाओं पर चर्चा हुई।यह नए भारत के निर्माण और आकाक्षाओ को एक नई उड़ान कैसे देगा इस पर भी चर्चा हुई।लोकसभा अध्यक्ष ने गोरखपुर में चल रहे कार्यो की प्रगति भी जानी।उन्होंने एम्स, फर्तिलाइज़र ,सड़क ,सभी का हाल जाना।इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने जल्द ही गोरखपुर आगमन की इच्छा भी जाहिर की।

नए संसद के निर्माण पर सांसद रवि किशन ने कहा कि नए संसद भवन में कई नई चीजें तैयार की जा रही हैं जो संसद सदस्यों की दक्षता में वृद्धि करेंगी और उनकी कार्य संस्कृति को आधुनिक बनाएंगी। नया भवन देश को’आत्मनिर्भर’बनाने का साक्षी बनेगा।21वीं सदी की भारत की आकांक्षाओं को नए भवन में पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग भारत को मह्त्व् दे। भारत की प्रगति और भारत के विकास पर बल दे। हम सभी ऐसे काम करें जिससे देश की ताकत बढ़े। देश की एकता, अखंडता को सर्वोपरि रखे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking