कसया/कुशीनगर । दीवानी न्यायालय कसया में आज प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व न्यायालय कर्मियों ने परिसर में भिन्न ,भिन्न प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण किया।
प्रदेश सरकार द्वारा दो चरणों 21 जुलाई एवं 15 अगस्त में चलाए जा रहे इस महा अभियान के तहत आज 21 जुलाई प्रथम चरण के अंतर्गत दीवानी न्यायालय कसया परिसर में लगभग लगभग 100 वृक्षों का वृक्षारोपण न्यायिक अधिकारी,अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मियों ने करके इस अभियान को सफल बनाया।
न्यायिक अधिकारी सिविल जज जूनियर डिविजन कसया निकिता महाजन ने अपने परिवार के साथ जहां एक तरफ वट वृक्ष का वृक्षारोपण किया वही अधिवक्ता गण ने अशोक , आम, नीम, पीपल आदि के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ,राकेश श्रीवास्तव ,रमेश वर्मा, संजय सिंह, बच्चा नाथ त्रिपाठी, पुनीत मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव,अजीत रावत, सुबोध पाठक ,अजीत पाठक, अनिल सिंह, अमित राय ,पंकज शर्मा, सुमित नाथ त्रिपाठी अधिवक्ता गण एवं न्यायालय कर्मी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव प्रभु नारायण सरोज ,अनिल, सुरेश यादव, सुनील आनंद व सफाई कर्मी सत्यजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…