कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर, कसया स्थित नव निर्मित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में बारहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के प्रथम दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए कहा कि संसार में गुरु से बढ़कर कोई नही है क्योंकि गुरु के द्वारा ही ज्ञान की प्राप्ति होती है और उसी ज्ञान से परमात्मा की जानकारी होती है। माता पिता की सेवा करने से लेकर इस भव सागर को प्राप्त करने की समस्त जानकारी हमें गुरु से ही प्राप्त होती है। आगे वन्दना प्रसंग पर बोलते हुए बालक दास महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास ने मानस में जब वन्दना करना प्रारम्भ किया तो सभी देवी देवताओं की एक एक चौपाई से वन्दना की लेकिन जब गुरु की वन्दना प्रारम्भ की तो सोरठा से लेकर चार चौपाइयों तक वन्दना ही करते रह गए।कहा कि राम चरित मानस हमें जीवन जीने की कला सीखाती है। भगवान राम का जीवन अनुकरणीय हैं la
यजमान संजय पाण्डेय ने अर्धांगिनी श्रीमती रानी पाण्डेय संग आचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ की पूजा की। कथा व्यास के साथ हारमोनियम पर कमलेश चौबे, आर्गन पर रंजन दादा, तबला पर राजन जी व पैड पर संतोष जी ने संगत किया
यज्ञ मंडप की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही। यज्ञ मंडप में पुरोहित के रूप पंडित रामजी पांडेय एवं यजमान आलोक कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती शशि श्रीवास्तव, काशीनाथ सिंह, श्रीमती शकुंतला सिंह, राजेश वर्मा, श्रीमती सविता वर्मा, संजय पाण्डेय, श्रीमती रानी पांडेय, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव इत्यादि सम्मिलित रहे।
यज्ञ एवं कथा को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए अयोध्या के संतों द्वारा चौबीस घंटे अहर्निश श्रीराम नाम संकीर्तन चल रहा है।
इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, डॉ0 हरिओम मिश्र, इन्द्र मिश्र, सुरेश प्रसाद गुप्त, मणि प्रकाश यादव, मधुमय, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, धनंजय यादव, ऋषिकेश मिश्र, सचिदानंद कुशवाहा, निशांत सिंह, सिद्धार्थ यादव, आदित्य गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अवधेश पांडेय, हृदयानंद तिवारी, राजेश गुप्त, अजय कुमार, सुरेश तिवारी, लाल साहब दुबे, अवधेश मिश्र, अल्पना शुक्ला, किरन बाला मिश्रा, अनामिका मिश्रा, वंदना पांडेय, गुड्डी मद्देशिया, ममता कश्यप, गंगोत्री साहनी, सीता देवी, रिंकू सिंह, गोविंद, कुश मद्देशिया सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…