News Addaa WhatsApp Group

समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है-नवरूप निरंकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2023  |  7:44 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है-नवरूप निरंकारी
  • महिला निरंकारी सत्संग का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर । 24 जून 2023 को संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में महिला निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता हरियाणा से पधारी बहन नवरूप निरंकारी ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भक्त हर किसी को ईश्वर का ही रूप समझकर सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करता है और उसका उसमे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता। ऐसे भक्तों की भक्ति में फिर किसी प्रकार के डर का भाव नहीं रहता। प्रेम से किए गए हर कार्य का आधार केवल प्रेम ही होता है जिसकी प्रेरणा प्रेम ही होती है। समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है। वहीं दूसरी ओर संसार में यदि देखा जाए तो जो प्रेम दर्शाया जाता है उसमें भी प्रायः कोई न कोई निजी स्वार्थ छिपा होता है।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

जिस प्रकार एक छोटे से बीज में घना छायादार वृक्ष बनने की क्षमता होती है उसी प्रकार से हर मनुष्य परमात्मा की अंश होने के नाते परमात्मा स्वरूप बनने की क्षमता रखता है। बीज जब धरती से अंकुरित होकर प्रफुल्लित होता है तब वह एक वृक्ष का रूप लेता है ठीक इसी प्रकार मानव के ज्ञान का स्वरूप भी विकसित होता है स्थानीय व्यवस्थापक कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि महिला समागम द्वारा महिला महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ वृक्षारोपण नगर सफाई नदी एवं जल स्रोतों की सफाई आध्यात्मिक रूप से ब्रह्म ज्ञान द्वारा मानव को मानव से जोड़ने का कार्य कर रही है समागम का संचालन तारा ने किया राकेश अखिलेश दीपू अंगद आकृति मीरा मनीषा विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking