News Addaa WhatsApp Group Join करें

सहूलियत: विधायक की पहल पर खड्डा से दिल्ली तक शुरु होगी एसी बस सेवा

Sanjay Pandey

Reported By:

May 23, 2022  |  9:06 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सहूलियत: विधायक की पहल पर खड्डा से दिल्ली तक शुरु होगी एसी बस सेवा
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय से खड्डा सहित आस- पास के व्यापारियों ने बस चलवाने की किया था मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के व्यापारियों की मांग पर विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर खड्डा से दिल्ली तक एसी बस सेवा शुरू हो जाएगी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर इस संबंध में पत्र सौंपा जिसे माननीय मंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान की।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

विधायक विवेकानंद पांडेय ने सोमवार को परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर खड्डा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा प्रारम्भ करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र की जनता को गोरखपुर तक बेहतर सेवा देने के लिए खड्डा वाया नौरंगिया, कप्तानगंज, पिपराइच होते हुए गोरखपुर तक एक अतिरिक्त सामान्य बस की सेवा की मांग की। मंत्री श्री सिंह ने उनके मांग को मानते हुए खड्डा से दिल्ली तक एसी बस की सेवा प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने बताया कि पन्द्रह दिन के भीतर खड्डा से एसी बस सेवा का शुभारंभ हो जाएगा।
इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, राजू, प्रिंस मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदीप शर्मा, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking